गोविंदगढ़ के गोपाल बाग में दिखा विशालकाय अजगर

रीवा, रीवा जिले के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल गोविंदगढ़ स्थित गोपाल बाग में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने एक विशालकाय अजगर को रेंगते हुए देखा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजगर की लंबाई लगभग 15 से 20 फीट बताई जा रही है. गोपाल बाग जैसे सार्वजनिक और घने क्षेत्र में इतना बड़ा अजगर दिखने के बाद स्थानीय प्रशासन और वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है.

प्रशासन ने आस-पास के रिहायशी इलाकों और गोपाल बाग आने वाले लोगों के लिए सुरक्षा गाइडलाइन जारी करते हुए सतर्क रहने की अपील की है. अजगर की विशालता को देखते हुए आस-पास के ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. अक्सर मवेशी चराने वाले लोग गोपाल बाग की झाडिय़ों की तरफ जाते हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन ने चेतावनी जारी की है. स्थानीय लोगों और ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे रात के समय या अंधेरे में गोपाल बाग की झाडिय़ों की ओर अकेले या बिना पर्याप्त रोशनी के बिल्कुल न जाएं. ग्रामीण अपनी बकरियों, गाय-बछड़ों और अन्य छोटे पालतू पशुओं को गोपाल बाग की झाडिय़ों के आसपास खुला न छोड़ें. विशालकाय अजगर इन्हें आसानी से अपना शिकार बना सकता है. वन विभाग के अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा है कि अजगर को देखकर घबराने या हिंसक होने की जरूरत नहीं है. यदि किसी को भी अजगर दोबारा दिखाई देता है, तो सुरक्षित रहे और सूचित करे.

Next Post

स्वर्ण पदक विजेता अमन सहरावत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत: कृष्ण लाल पंवार

Sun Oct 11 , 2026
चंडीगढ़, 11 अक्टूबर (वार्ता) हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय पहलवान अमन सहरावत ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश […]

You May Like

Play sound