सतना: रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए काउंटरों पर टोकन सिस्टम लागू कर दिया है। नई व्यवस्था से यात्रियों को लंबी कतारों में घंटों खड़े रहने से राहत मिलेगी और टिकट बुकिंग प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक आसान होगी।तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान रेलवे स्टेशनों के आरक्षण काउंटरों पर लगने वाली भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए रेलवे ने नई टोकन प्रणाली लागू की है। इस व्यवस्था के तहत यात्रियों को पहले टोकन जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर निर्धारित क्रम में उन्हें टिकट बुकिंग के लिए बुलाया जाएगा।
नई प्रणाली का उद्देश्य टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाना है। इससे यात्रियों को अनावश्यक धक्का-मुक्की और लंबी कतारों से राहत मिलेगी। साथ ही भीड़ का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा और काउंटरों पर व्यवस्था बनाए रखने में भी आसानी होगी।रेलवे का मानना है कि टोकन सिस्टम लागू होने से तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान होने वाली अव्यवस्था कम होगी और यात्रियों को समय पर तथा सुगमता से टिकट प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यात्रियों से भी नई व्यवस्था का पालन करने और निर्धारित क्रम में अपनी बारी का इंतजार करने की अपील की गई है।
चीफ़ रिजर्वेशन सुपरवाइजर अनिल ने बताया कि तत्काल टिकट के लिए टोकन सिस्टम व्यवस्था सतना जंक्शन पर भी शुरू हो गई है। इसमें टोकन लेने के लिए ईडी देना पड़ेगा तभी टोकन मिलेगा । टोकन मिलने के बाद टाइम से रिजर्वेशन होगा।
