ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को इजरायल की यात्रा नहीं करने की दी हिदायत

लंदन, 15 जनवरी (वार्ता) ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को इज़रायल की यात्रा नहीं करने की सहाल दी है।

ब्रिटिश सरकार बुधवार को ‘बहुत ज़रूरी यात्र’ को छोड़कर सभी यात्राओं को लेकर चेतावनी जारी की। सरकार ने इसके पीछे क्षेत्र में बढ़ते तनाव का हवाला दिया है, जिससे यात्रा में रुकावट और दूसरे अप्रत्याशित असर हो सकते हैं।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी यात्रा दिशानिर्देश में कहा गया है कि बिगड़ता सुरक्षा माहौल यात्रियों के लिए जोखिम बढ़ा रहा है और क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में सावधानी बरतने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दिशानिर्देश इज़रायल और फिलिस्तीनी क्षेत्रों दोनों पर लागू होगी और इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है।

 

Next Post

Iran Airspace Closed: उड़ानें हो रहीं प्रभावित, एयर इंडिया और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

Thu Jan 15 , 2026
ईरान का हवाई क्षेत्र बंद होने से एयर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों और देरी की चेतावनी देते हुए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान द्वारा अपना हवाई क्षेत्र अचानक बंद किए जाने के कारण अंतरराष्ट्रीय […]

You May Like