अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सिर और कान में आई गंभीर चोट

खिलचीपुर। गुरुवार दोपहर लिम्बोदा गांव के पास एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया. यहाँ एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से तुरंत खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया गया.

सिर और कान पर आई गंभीर चोट घायल की पहचान भोजपुर निवासी 40 वर्षीय ओमप्रकाश वाल्मीकि के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. परिजनों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि ओमप्रकाश मौके पर ही बेहोश हो गए और उनके कान से लगातार खून बह रहा था. डॉक्टरों ने तुरंत उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया.

प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद भी ओमप्रकाश की स्थिति में सुधार नहीं हुआ. सिर में गंभीर चोट होने और हालत नाजुक बने रहने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया. हादसे को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और घटना की जानकारी जुटाकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

लापरवाही पर कृषि अधिकारी , सचिव और जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस

Thu Sep 24 , 2026
छिंदवाड़ा . मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सातवें सप्ताह गुरुवार को जिले के सभी जिला स्तरीय, अनुविभागीय एवं खण्डस्तरीय अधिकारी फील्ड पर पहुंचे और योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं। कलेक्टर ने लापरवाही पाए जाने पर वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी […]

You May Like