पत्रकार की स्कूटी चोरी, शिकायत दर्ज

भोपाल, 24 अक्टूबर. हबीबगंज थाना क्षेत्र में नवभारत समाचार के वरिष्ठ पत्रकार आशीष कुर्ल की स्कूटी चोरी हो गई. गुरूवार को देर रात करीब 9.30 बजे कुर्ल जब बिट्टन मार्केट गए थे. उन्होंने पार्किंग स्थल के पास अपनी स्कूटी नं. एमपी 04 एसके 7291 को खड़ा किया था. कुछ ही मिनटों में जब वह स्कूटी लेने के लिए उस स्थान पर पहुंचे, तो स्कूटी गायब मिली. कुर्ल ने मामले की शिकायत स्थानीय थाना पुलिस में की है. पुलिस ने अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है.

Next Post

रोशनपुरा चौराहे पर दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत

Fri Oct 24 , 2025
भोपाल। रोशनपुरा चौराहे पर एक कार से आए आरोपी ने शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली चला दी. गोली से चलाने के बाद आरोपी मौके वारदात से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने सभी जगह नाकेबंदी की है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है. […]

You May Like