काबुल, 13 सितंबर (वार्ता) पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में शुक्रवार को निर्माणाधीन घर की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी है और सात अन्य घायल हो गये हैं। शनिवार को प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता एहसानुल्लाह एस्मानी ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह घातक हादसा चपरहार जिले में हुआ।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान में लोग आमतौर पर मिट्टी के घर बनाते हैं जिसके प्राकृतिक आपदाओं जैसे तूफानी बारिश, भूकंप और तेज हवाओं के कारण ढहने या क्षतिग्रस्त होने की आशंका रहती है।
