भ्रष्टाचार के मामले में इक्वाडोर के पूर्व उपराष्ट्रपति ग्लास को 13 साल की कैद

क्विटो, 01 जुलाई (वार्ता) इक्वाडोर के पूर्व उपराष्ट्रपति जॉर्ज ग्लास को 2016 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद पुनर्निर्माण के लिए रखे गए सार्वजनिक धन के गबन के मामले में 13 साल जेल की सजा सुनाई गयी है। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इक्वाडोर के समाचार पत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधिकरण द्वारा छह दिनों की सुनवाई के बाद सर्वसम्मति से यह सजा सुनाई गयी। सुनवाई के दौरान न्यायाधिकरण ने माना कि ग्लास एवं पुनर्निर्माण समिति के पूर्व सचिव कार्लोस बर्नल ने मनाबी और एस्मेराल्डास प्रांतों की बजाय कम प्राथमिकता वाले भूकंप प्रभावित इलाकों में पुनिनिर्माण को वरीयता देकर धनराशि का दुरूपयोग किया था। मनाबी और एस्मेराल्डास सर्वाधिक भूकंप प्रभावित प्रांत थे जहां 7.8 की तीव्रता के भूकंप में 600 से अधिक लोगों की जान गयी थी।

गौरतलब है कि श्री ग्लास भ्रष्टाचार के दो मामलों में जेल की सजा काट रहे हैं। वह व्यक्तिगत रूप से सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी पुनर्निर्माण प्रक्रिया के लिए धन का प्रबंधन नहीं किया। यह फैसला एक प्रथम दृष्टया फैसला है और इसके खिलाफ अपील की जा सकती है। श्री ग्लास को अप्रैल 2024 में क्विटो में मैक्सिकन दूतावास पर छापे के दौरान गिरफ्तार किया गया था, जहाँ उन्होंने दिसंबर 2023 से शरण मांगी थी ।

 

 

 

Next Post

मशहूर सिंगर राजा हिंदुस्तानी का अपहरण, पुलिस एलर्ट

Tue Jul 1 , 2025
ग्वालियर। मशहूर सिंगर मनोज बघेल राजा हिंदुस्तानी का मथुरा हाईवे पर अपहरण कर लिए जाने की खबर है। मप्र एवं उप्र के सरहदी जिलों की पुलिस तलाश में जुटी है। चंबल अंचल के उप्र से जोड़ने वाले जिलों की पुलिस को एलर्ट मोड पर रखा गया है। Facebook Share on […]

You May Like