जबलपुर: महाराजपुर में बनी अवैध कॉलोनी पर नगर निगम की जेसीबी गरजी। लाव लश्कर के साथ पहुंची टीम ने कॉलोनी के विकास कार्यों समेत सीसी रोड को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान विवाद होने की आशंका के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात रहा।कॉलोनी सेल के प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि महाराजपुर खसरा नं. 101 के बटांक भाग पर श्रीमती उर्मिला कोरी, विनय मार्को एवं अन्य के द्वारा अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था.
जिसके संबंध में कॉलोनाईजर को नोटिस जारी किया गया था, परन्तु कॉलोनाईजर के द्वारा कॉलोनी विकास करने की कोई अनुमति, कॉलोनाईजर लाईसेंस, टी.एन.सी.पी. से अनुमति आदि कोई भी दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किये, जिस कारण निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार संभाग क्रमांक 15 अंतर्गत मौजा महाराजपुर खसरा नं. 101 के बटांक भाग की भूमि पर विकसित अवैध कॉलोनी के विकास कार्यो को हटाया गया। अतिक्रमण दल एवं कॉलोनी सेल की संयुक्त टीम द्वारा उक्त कॉलोनी की सी.सी. रोड को स्थल से हटाया गया।
