आईटी सेक्टर में बिकवाली से शेयर बाजारों में गिरावट

मुंबई, 12 फरवरी (वार्ता) सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनियों में जारी बिकवाली के दबाव में गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 558.72 अंक (0.66 प्रतिशत) लुढ़ककर 83,674.92 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 146.65 अंक टूटकर 25,807.20 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल चारों आईटी कंपनियों टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में पांच से छह प्रतिशत के आसपास गिरावट रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर दो प्रतिशत से अधिक टूटे। रिलायंस इंडस्ट्रीज में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। इटरनल, एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, कोटक महिंद्रा बैंक, अडानी पोर्ट्स, मारुति सुजुकी और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाल निशान में रहे।

बजाज फाइनेंस का शेयर तीन फीसदी के अधिक चढ़ा। आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, बीईएल, भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन, एशियन पेंट्स और बजाज फिनसर्व में भी तेजी रही। चौतरफा गिरावट के बीच निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.45 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.64 प्रतिशत नीचे रहा। निफ्टी आईटी सूचकांक 5.51 प्रतिशत लुढ़क गया। तेल एवं गैस, रसायन, रियलटी, मीडिया, एफएमसीजी, बैंकिंग, फार्मा और ऑटो में भी गिरावट रही। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूह में तेजी रही।

Next Post

सेल बिक्री का लक्ष्य बढ़ाकर 200 लाख टन किया

Thu Feb 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 फरवरी (वार्ता) देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक इस्पात कंपनी भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) ने चालू वित्त वर्ष के लिए बिक्री का लक्ष्य बढ़ाकर 200 लाख टन कर दिया है। मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों पर आयोजित कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान सेल के निदेशक […]

You May Like