
सारनी। नपा ने शहर मे बंदरो के आंतक से निजात दिलाने के लिए लाखो रूपये पानी की तरह खर्च करने के बाद भी बंदर कम नहीं हुए है. वार्ड क्रमांक 6 मे रहने वाली 4 साल की छोटी बच्ची पर बंदर ने हमला करके घायल कर दिया है. पीड़ित बच्ची का एमपीईबी के हॉस्पिटल मे इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि सरकारी हॉस्पिटल मे रेविज के इंजेक्शन नहीं होने कि वजह से मेडिकल से इंजेक्शन खरीदना पड़ रहा है. गौरतलब है कि नपा ने बंदरो को पकड़ने के लिए झाँसी उत्तर प्रदेश से एक्सपर्ट बुलाए गए थे. बंदरो को पकड़कर जंगल मे छोड़ा गया था. पकड़े बंदरो को समीप के जंगल मे छोड़ने की वजह वापस सारनी के आवासीय कालोनीयों मे डेरा डाल लिया है.बताया जाता है कि नपा ने बंदरो को पकड़ने के नाम पर भी लाखो रुपयो का गोलमाल किया है.जानकर लोगो का कहना है कि झाँसी से आये ठेकेदार ने रोजाना 10-15 पकड़े और 50 से 100 बंदर पकड़ने का बिल बन रहा था. इसी वजह से बंदरो की संख्या मे कोई कमी नहीं आई है.बंदरो ने सारनी मे करीबन दो दर्जन से अधिक लोगो पर हमला कर घायल किया है. नागरिकों ने बंदरो के आंतक से निजात दिलाने की मांग जिला कलेक्टर से की है.
इनका कहना है
बंदर पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक्सपर्ट बुलाए थे. करीबन 1500 बंदरो का रेस्क्यू किया गया है. फिर भी कुछ बंदर टोली बनाकर घूम रहे है उन्हें पकड़ने के लिए बुलाया जा रहा है.
के के भावसार स्वास्थ्य निरीक्षक नपा सारनी.
