मुरैना में एम्बुलेंस ने वकील को कुचला, मौत

 

बार काउंसिल के उपाध्यक्ष रह चुके थे

मुरैना। अंबाह में तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने एक वकील को कुचल दिया। वकील जयदीप तोमर अंबाह बार काउंसिल के उपाध्यक्ष भी रह चुके थे। परिजन के मुताबिक जयदीप शहर में ही लगे मेले में घूमने गए थे। इसके बाद वे जग्गा चौराहे से अपनी बाइक से प्रताप कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ। उनका घर घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर है।

जयदीप के सिर से एम्बुलेंस का पहिया निकलने से गंभीर चोट आई। लहूलुहान हालत में मौके पर मौजूद लोग उन्हें फौरन अंबाह सिविल हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयदीप सिंह के पिता रामकरण सिंह तोमर भी अंबाह के सीनियर वकील हैं। जयदीप ने ग्वालियर से वकालत की पढ़ाई की थी। अब वह अंबाह में रहकर अपने पिता के साथ काम करने लगे थे। उनकी दो साल पहले ही शादी हुई थी।

Next Post

मुख्यमंत्री ने भील सम्मेलन में विकास का खाका खिचा

Sun Mar 9 , 2025
महेश राठौर झाबुआ। पश्चिमी मध्यप्रदेश के आदिवासियों को केंद्र में रखकर भाजपा नये सिरे से राजनीतिक समीकरण बुनने में जुट गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने झाबुआ में आयोजित भील सम्मेलन में शिकरत करते हुए आदिवासी अंचल के विकास को तेज रफतार देने के संकेत दिये है। […]

You May Like