ग्वालियर में यातायात में बाधा पहुंचाने वाले अतिक्रमण को हटाया

ग्वालियर: शहर में सुगम यातायात के लिए नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है जिसके अन्तर्गत शहर के सभी प्रमुख मार्केट एवं सडकों पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया।

मदाखलत निरीक्षक विशाल जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशन तथा उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान एवं मदाखलत अधिकारी केशव सिंह चौहान के दिये गए निर्देश पालन में पूर्व विधानसभा अंतर्गत गुरुद्वारे के सामने रखे हाथ ठेले एवं फूड वाहन को जप्त किया जाकर मदाखलत स्टोर कार्यालय भेजे गए जिससे क्षेत्र में यातायात सुगम हो सके।

Next Post

भिंड में आधी रात को शराब न मिलने से भड़के युवकों ने शराब दुकान पर की तोड़फोड़

Tue Jun 3 , 2025
भिंड: मिहोना थाना क्षेत्र की एक शराब दुकान पर आधी रात आधा दर्जन युवकों ने हंगामा किया। शराब नहीं मिलने से नाराज युवकों ने लाठी-डंडों से दुकान में तोड़फोड़ की और कैमरा भी तोड़ दिया। कुछ युवक सरकारी शराब की दुकान पर शराब लेने पहुंचे थे, लेकिन समय पूरा होने […]

You May Like