मुख्यमंत्री ने भील सम्मेलन में विकास का खाका खिचा

महेश राठौर

झाबुआ। पश्चिमी मध्यप्रदेश के आदिवासियों को केंद्र में रखकर भाजपा नये सिरे से राजनीतिक समीकरण बुनने में जुट गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने झाबुआ में आयोजित भील सम्मेलन में शिकरत करते हुए आदिवासी अंचल के विकास को तेज रफतार देने के संकेत दिये है। झाबुआ के प्रसिद्व भगोरिया हाट के दौरान स्थानीय बस स्टेंड पर आयोजित भील महासम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डा यादव ने सबसे पहले सभी को भगौरिया पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि भीलों को इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है। भीलों की बहुत समद्वशाली परंपरा रही है। हम यहा के जनजातीय इतिहास को सरक्षित करेगे। भील समाज के देवी देवताओं के पवित्र स्थानों के वैभव को लौटायेगे। डा यादव नंे कहा कि झाबुआ में चिकित्सा सुविधाएं बढाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आगामी दिनों में यहां विकित्सा महाविद्यालय शुरू कर आदिवासी छात्रों के लिए चिकित्सा विज्ञान की पढाई के पुरे प्रबंध किए जायेगे। इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियागी परीक्षाओं में आगे आने के लिए निःशुक्ल कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जावेगी। डा यादव ने कहा कि जिले में विकास की नई इबारत लिखने के लिए हम संकल्पबद्व है। हमारी कोशिश है कि रोजगार, चिकित्सा, शिक्षा तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में झाबुआ प्रदेश का अग्रणी जिला बनेगा।

बगैर नाम लिए कांग्रेस पर किया प्रहार

डा यादव नें कांग्रेस का बगैर नाम लिए कटाक्ष किया कि सामने वालों ने आदिवासियों का हमेशा वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। मप्र में कभी भी आदिवासी वर्ग के नेता को मुख्यमंत्री नही बनाया। जबकी भाजपा ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आदिवासी वर्ग की नंत्री को राष्टपति बना दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी अपनी मेहनत के बुते निमार्ण का नया इतिहास रचते है। इसलिए भाजपा हर कदम पर उनके साथ खडी रहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में चिकित्सा सुविधाओं को व्याप्क स्तर पर बढावा देने के लिए निजी क्षेत्र के अस्पताल और नर्सिगहोम स्थापित करने वालों को प्रोत्साहन देने के उददेश्य से घोषणा की कि निजी क्षेत्रों में जो चिकित्सा इकाई शुरू होगी उन्हें 20 प्रतिशत सरकारी अनुदान प्रदान किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने सारे वादे पुरे करने को वचनबद्व है। किसानों को अब कही भी भटकना नही पडेगा। गेहूं की सरकारी खरीद 2600 रूपये प्रति क्विटल के भाव से की जायेगी। किसान भाईयों को स्थाई कनेक्शन 5 रूपये में दिया जायेगा। साथ ही गावंां में पक्की सडकों का निर्माण कराया जायेगा। यहा की अनास नदी को नर्मदा नदी से जोडा जायेगा। औद्योगिक इकाईयों को प्रोत्साहन देने के लिए झाबुआ को लाभ दिलाया जायेगा। वही गंभीर बीमारी के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा भी प्रदान की जायेगी। मुख्यमंत्री द्वारा नगर के कालिका माता मंदिर से नपा तक लिंक रोड बनाने की स्वीकृति भी दी। किसानों द्वारा दुध उत्पादन किया जाकर बेचने पर पांच रूपये बोनस देने की बात भी कही। आरंभ में मुख्यमंत्री का मंच पर पारंपरिक रूप से स्वागत भील महासंघ के प्रदेशाध्क्ष गुमानसिंह डामोर और भाजपाध्यक्ष भानु भूरिया ने किया। स्वागत भाषण महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने दिया। कार्यक्रम की रूपरेखा भील महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डामोर ने रखी। कार्यक्रम में बडी संख्या में प्रदेश सहित विभिन्न प्रदेशों के नेता भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने आदिवासियों के बीच जाकर भागोरिया लुफत उठाते हुए मांदल की थाप पर थाली बजाते हुए संगत दी।

चित्र – झाबुआ में मुख्यमंत्री

————————————————————

श्रीमान की और प्रथम पृष्ठ हेतु समाचार

———————————————————–

Next Post

मुठभेड़ में नक्सली ढ़ेर, सर्चिग जारी

Sun Mar 9 , 2025
मंडला। मंडला और बालाघाट जिले की सीमा पर चिमटा फॉरेस्ट कैंप में रविवार को हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोपहर से शुरू हुई इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने नक्सली की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों […]

You May Like