दाल मिल में शेड डालते समय गिरे युवक की मौत

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत रिछाई स्थित दाल मिल में शेड डालते समय एक युवक ऊंचाई से गिर गया और गंभीर चोटेंं आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक विजय चौधरी उम्र 35 वर्ष निवासी खजरी वायपास गणेश दाल मिल के पास अधारताल ने सूचना दी कि उसका भाई गेंदलाल चौधरी 37 वर्ष एकता दाल मिल रिछाई स्थित दाल मिल में शेड बनाने का काम करने गया था।

काम करने के दौरान समय ऊपर से गिरने से चोटें आ गई दाल मिल में काम करने वाले सलमान, नन्हें एवं वाहन चालक पवन चौधरी ने शाम लगभग 4-30 बजे भाई गेंदलाल चौधरी को बेहोशी हालत में घर लाये थे, मोहल्ले के डाक्टर को चैक कराया तो उन्होंने गेंदलाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

जसूजा सिटी में सूने घर का टूटा ताला, जेवर, नगदी चोरी

Sat Aug 9 , 2025
जबलपुर: संजीवनीनगर थाना अंतर्गत जसूजा सिटी में चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र जेवर, नगदी पार कर दी। पुलिस के मुताबिक श्याम कुमार बंजारा 32 वर्ष निवासी जसूजा सिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि तीन अगस्त को वह पैतृक निवासी डिंडोरी चला गया था। बीती रात जसूजा सिटी आकर […]

You May Like