राज्यमंत्री लोधी ने जागेश्वरनाथ कॉरिडोर निर्माण कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश

दमोह। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व व धार्मिक न्यास राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बांदकपुर पहुंचकर जागेश्वर नाथ कॉरिडोर का जायजा लिया और निर्माण कार्यों की समीक्षा की. राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा बांदकपुर में जागेश्वरनाथ कोरीडोर निर्माण कार्य चल रहा है, इस संबंध में आज चर्चा करने के लिए हम सभी लोग एकत्रित हुए हैं. उन्होंने काम में थोड़ी तेजी आए इसके लिए विभाग को निर्देशित किया गया. उन्होंने कहा काम की टाइमलाइन भी फिक्स कर दी गई है, कितने समय में काम होना चाहिए.राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा काम करने की गति धीमी हो गई,निर्माण के काम में गति लाई जाए. राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा अभी 84 दुकानों का निर्माण हो रहा है और आवश्यकता अनुसार दुकान भी बनाई जाएगी. इसके बाद भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए.

Next Post

इंडिगो ने 610 करोड़ रुपये के रिफंड प्रोसेस किये

Sun Dec 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 दिसंबर (वार्ता) निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने पिछले दिनों बड़ी संख्या में रद्द उड़ानों के सिलसिले में यात्रियों को 610 करोड़ रुपये की राशि वापस की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रविवार शाम एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। साथ ही उसने तीन हजार यात्रियों […]

You May Like