जर्जर बाउंड्री ढहने से महिला की मौत

सतना: मैहर जिले के वार्ड नंबर 14 में भारी बारिश के दौरान एक दुखद हादसा सामने आया है। बीएसएनएल कार्यालय की जर्जर बाउंड्री दीवार अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई।मृतक की पहचान नेहा कपाडिय़ा के रूप में हुई है। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और बीएसएनएल के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि दीवार की जर्जर हालत के बारे में पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी थी।

जानकारी के अनुसार बीएसएनएल कार्यालय मैहर-कटनी रोड की बाउंड्री दीवार, जो पहले से ही जर्जर हालत में थी, अचानक भरभराकर गिर गई। इस दौरान नेहा कपाडय़िा, जो संभवत: पास से गुजर रही थीं, मलबे के नीचे दब गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने मलबे से नेहा को निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Next Post

ग्वालियर में भारी बारिश के चलते स्कूल, आंगनबाड़ी बंद

Fri Jul 25 , 2025
ग्वालियर: कलेक्टर रुचिका चौहान ने ग्वालियर में भारी वर्षा को देखते हुए सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 26 जुलाई का अवकाश घोषित किया है तथा विद्यालय के प्राचार्य को निर्देशित किया है कि जो बच्चे आज 25 जुलाई को स्कूल नहीं पहुंच पाए हैं और उनका कोई मासिक टेस्ट […]

You May Like