आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की बैठक में अर्थव्यवस्था पर मंथन

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय निदेशक मंडल की शुक्रवार को राजस्थान के उदयपुर में हुई बैठक में वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिदृश्य पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

केंद्रीय बैंक ने बताया कि बैठक में घरेलू अर्थव्यवस्था और वैश्विक आर्थिक परिदृश्य के साथ मौजूदा भू-राजनैतिक स्थिति और वित्तीय बाजार में बन रही परिस्थितियों तथा संबंधित चुनौतियों पर चर्चा की गयी। निदेशक मंडल ने विभिन्न उप-समितियों के कामकाज की समीक्षा की। जमा बीमा एवं ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) और ग्राहक शिक्षा एवं संरक्षा विभाग जैसे चुनिंदा सरकारी विभागों के काम का आंकलन भी किया गया।

बैठक में रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर टी. रबी शंकर, स्वामीनाथन जे., डॉ पूनम गुप्ता, शीरीश चंद्र मुमु और केंद्रीय बैंक के अन्य निदेशक शामिल थे।

Next Post

रविवार की जगह शुक्रवार को अंजुमन स्कूल में छुट्टी 

Fri Oct 31 , 2025
जबलपुर। शुक्रवार को अंजुमन इस्लामिया स्कूल में छुट्टी घोषित करने के आदेश की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया। मामले के तूल पकड़ने पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई और स्कूल प्रबंधन से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंजुमन […]

You May Like