रविवार की जगह शुक्रवार को अंजुमन स्कूल में छुट्टी 

जबलपुर। शुक्रवार को अंजुमन इस्लामिया स्कूल में छुट्टी घोषित करने के आदेश की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया। मामले के तूल पकड़ने पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई और स्कूल प्रबंधन से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंजुमन इस्लामिया स्कूल प्रबंधन स्कूल ने शुक्रवार (जुम्मे) को साप्ताहिक अवकाश घोषित करते हुए रविवार को नियमित कक्षाएं संचालित करने का आदेश जारी किया था। यह जानकारी स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अभिभावकों तक पहुंचाई गई, जिसके बाद सोशल मीडिया और शैक्षणिक जगत में इस फैसले को लेकर प्रतिक्रियाएं बढ़ने लगी। स्कूल की ओर से भेजे गए संदेश में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि अब से हर शुक्रवार को स्कूल बंद रहेगा और रविवार को नियमित पढ़ाई होगी।

पहले दिया अनुपस्थिति का हवाला, बाद में बदला आदेश

स्कूल प्रबंधन का तर्क है कि अंजुमन इस्लामिया स्कूल मुस्लिम बहुल क्षेत्र में स्थित है और शुक्रवार को नमाज़ के कारण अधिकांश विद्यार्थी अनुपस्थित रहते हैं। ऐसे में जुम्मे की छुट्टी देना एक व्यवहारिक कदम बताया गया। बाद में इस फैसले को परिवर्तित करते हुए अंजुमन इस्लामिया इंग्लिश मीडियम स्कूल ने शुक्रवार के स्थान पर साप्ताहिक अवकाश को रविवार कर दिया है।

नहीं मिली चाबी ताला तोड़ा, वापस लिया आदेश

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रबंधन छुट्टी के आदेश पर स्कूल में ताला लगे होने और चाबी नहीं मिलने का हवाला देकर कार्रवाई से बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन जिला प्रशासन के कड़े रुख के आगे प्रबंधन को झुकना पड़ा। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने तुरंत ही लिखित रूप से आदेश वापस लेने के निर्देश दिए, जिसके बाद प्रबंधक ने ताला तोड़कर लिखित रूप से पत्र जारी कर आदेश वापस लेने की सूचना जारी की।

Next Post

पुलिस कमिश्नरेट द्वारा रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन

Fri Oct 31 , 2025
भोपाल। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शुक्रवार को शौर्य स्मारक से भव्य Run for Unity मैराथन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहरभर में राष्ट्रीय एकता और सद्भाव का संदेश गूंजा। मैराथन के तहत थाना निशातपुरा, पिपलानी, मिसरोद, अयोध्या नगर, एमपी […]

You May Like