रूस-अमेर‍िका करेंगें समझौता

रूस और अमेरिका के रिश्तों में नरमी के संकेत, पुतिन ने ट्रंप के पास अपना दूत भेजा। किरिल दिमित्रिव की यात्रा डिप्लोमैटिक बातचीत के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अमेरिकी प्रतिबंधों के दूसरे दिन रूस और अमेरिका के रिश्तों में कुछ नरमी के संकेत मिले हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपना भरोसेमंद दूत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास भेजा है। यह मुलाकात दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक स्तर पर काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह औपचारिक और आधिकारिक बातचीत है, जिसे दोनों पक्ष गंभीरता से ले रहे हैं।

पुतिन ने रूस के डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के प्रमुख और क्रेमलिन के विशेष दूत, किरिल दिमित्रिव, को अमेरिका भेजा है। उनका काम ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों से सीधे संवाद करना है। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब ट्रंप ने खुद कहा था कि पुतिन अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन जंग रोकने का कोई इरादा नहीं रखते।

Next Post

आगरा में तेज रफ्तार कार ने कई को रौंदा,पांच मरे,सात घायल

Sat Oct 25 , 2025
आगरा 25 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के न्यू आगरा क्षेत्र में शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि नगला बूढ़ी के पास बेकाबू कार ने सड़क किनारे कई लोगों को रौंद दिया जिसमें से […]

You May Like