विवाद: मोबाइल पर बात करने से रोका तो जेल प्रहरी से की मारपीट

शाजापुर। कैदी से मुलाकात करने आए परिजनों द्वारा एक जेल प्रहरी से मारपीट की. मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार मुलाकात कक्ष में तैनात महिला जेल प्रहरी अंजू मार्को ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि ज्योतिनगर निवासी सुल्ताना बी, उसकी बेटी फिजा, बेटा अल्फेज और एक अन्य युवक समीर विचाराधीन बंदी अफजल से मिलने आए थे. इस दौरान अल्फेज मुलाकात कक्ष में मोबाइल पर बात कर रहा था. जब महिला प्रहरी ने उसे मोबाइल का उपयोग करने से मना किया तो वह विवाद करने लगा. इस पर उसकी मां सुल्ताना और बहन फिजा ने गाली गलौज करते हुए महिला प्रहरी से मारपीट शुरू कर दी और दोनों युवकों ने भी महिला प्रहरी के साथ मारपीट की. जब जेल कर्मचारियों और अधिकारियों को सूचना मिली और वे वहां पहुंचे तो दोनों युवक मौके से फरार हो गए. पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. चारों आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. फरार हुए दोनों युवकों की तलाश जारी है.

Next Post

जूनियर पुरुष हॉकी विश्वकप में 24 टीमें लेंगी भाग, भारत और पाकिस्तान पूल बी में

Sat Jun 28 , 2025
लुसाने, (स्विटजरलैंड) 28 जून (वार्ता) तमिलनाडु के चेन्नई और मुदैरे में होने वाले एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्वकप में 24 टीमें लेंगी भाग। शनिवार को हुए ड्रा में इन टीमों को छह पूलों में विभाजित किया है। भारत और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पूल ‘बी’ में रखा गया है। आज […]

You May Like