
बजारक 03 मार्च (वार्ता) पूर्वी अफगानिस्तान के पंजशीर प्रांत में रविवार को भारी बर्फबारी एवं हिमस्खलन से दो खनिकों की मौत हो गयी।
प्रांतीय खान एवं पेट्रोलियम निदेशक मोहम्मद कासिम अमीरी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हिसा-ए-अवल जिले में प्राकृतिक आपदा के समय खनिक रत्न एवं पन्ना निकालने में व्यस्त थे। दोनों की मौके ही मौत हो गयी।
अफगानिस्तान में पिछले महीने बर्फबारी एवं हिमभूस्खलन में कम से कम छह लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों में अफगानिस्तान के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी और ठंड का मौसम रहा है, जिसके कारण राजधानी काबुल को देश के उत्तरी और मध्य प्रांतों से जोड़ने वाले कुछ राजमार्ग कई घंटों तक बंद रहे।
