दीपिका के 8 घंटे काम के फैसले पर फिर मचा बवाल

मां बनने के बाद 8 घंटे काम की प्राथमिकता के चलते दीपिका पादुकोण ने बड़े प्रोजेक्ट्स छोड़े, इसी बीच रणवीर सिंह का पुराना बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल अपने कुछ बड़े फैसलों को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक, उन्होंने दो बड़े प्रोजेक्ट्स से किनारा कर लिया है, जिनमें वह प्रभास के अपोजिट नजर आने वाली थीं। लंबे समय से यह चर्चा थी कि दीपिका प्रभास के साथ फिल्म ‘स्पिरिट’ में दिखाई देंगी, लेकिन बाद में यह खबर सामने आई कि उन्होंने फिल्म छोड़ दी है। इसी तरह, ‘कल्कि 2’ को लेकर भी ऐसा ही फैसला लिया गया।

इन दोनों ही फिल्मों को बड़े स्केल और भारी शूटिंग शेड्यूल वाला बताया जा रहा था। दरअसल, मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण ने अपने काम को लेकर कुछ नई प्राथमिकताएं तय की हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह अब 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करेंगी। बड़े प्रोजेक्ट्स में लंबी शिफ्ट और ज्यादा डेडिकेशन की जरूरत होती है, ऐसे में दीपिका ने अपने निजी जीवन और प्रोफेशनल बैलेंस को प्राथमिकता देते हुए इन फिल्मों से दूरी बना ली।

Next Post

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

Mon Dec 15 , 2025
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। 10वें दिन भी फिल्म ने 5 नए रिकॉर्ड तोड़े और 2025 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ का क्रेज दर्शकों के सिर से उतरने का […]

You May Like