इंदौर-शारजाह उड़ान अब सप्ताह के सातों दिन, सुबह होगी रवाना

इंदौर. इस विंटर सीजन में इंदौर से दुबई की सीधी उड़ान की सुविधा नहीं मिलने के बावजूद एयरपोर्ट से शारजाह की उड़ान अब पूरी सप्ताह नियमित रूप से संचालित होगी. एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो एयरलाइंस की नई सेवाओं से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को बेहतर विकल्प मिलेंगे.

एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीपावली के बाद इंदौर से यूएई जाने वाले यात्रियों के लिए शारजाह की उड़ान सप्ताह में चार दिन से बढ़ाकर सातों दिन संचालित होगी. नई समय-सारणी के अनुसार उड़ान सुबह 10.10 बजे इंदौर से रवाना होकर शारजाह दोपहर 12.05 बजे पहुंचेगी. वापसी में शारजाह से 1.05 बजे उड़ान भरकर शाम 5.50 बजे इंदौर लौटेगी. इंडिगो एयरलाइंस भी पूर्व में संचालित की गई उड़ानों को दोबारा शुरू कर रही है. दीपावली के बाद जोधपुर, उदयपुर, जम्मू और नासिक के लिए सीधी उड़ानें भी शुरू होंगी. ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि दिन की उड़ान शुरू होने से यात्रियों को सुविधा के साथ-साथ कनेक्टिंग फ्लाइट्स और ट्रांजिट यात्रियों को भी लाभ मिलेगा. नियमित उड़ानों से अब यात्रियों को अपने शेड्यूल के अनुसार यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी.

Next Post

कांग्रेस ने दादरा नगर हवेली के लिए 32 पदाधिकारी किये नियुक्त

Sun Oct 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने दादरा नगर हवेली प्रदेश इकाई के लिए 04 उपाध्यक्ष तथा 06 महासचिवों सहित 32 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी […]

You May Like