पॉकेट में आसमान एक बहुत ही अलग और खास कहानी : फरमान हैदर

मुंबई, (वार्ता) स्टार प्लस के शो पॉकेट में आसमान में दिग्विजय की भूमिका निभा रहे अभिनेता फरमान हैदर का कहना है कि इस शो में बहुत ही अलग और खास कहानी है और यही बात हमारे शो को बाकी से अलग बनाती है।

स्टार प्लस भावनात्मक रूप से दमदार और दिल को छू लेने वाले कंटेंट के साथ नया शो पॉकेट में आसमान लेकर आया है।यह शो रुद्राणी उर्फ रानी की यात्रा को दर्शाएगा, जिसे अभिका मलाकर निभा रही हैं। रानी की जिंदगी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब उसके पति दिग्विजय (फरमान हैदर द्वारा निभाया गया किरदार) उसे एक मुश्किल फैसला लेने को कहते हैं,करियर को चुनना या मां बनना। लेकिन रानी हार मानने वाली नहीं है। वह ठान लेती है कि न तो वह अपने सपनों को छोड़ेगी और न ही अपने परिवार को।

फरमान हैदर, जिन्होंने इससे पहले सावी की सवारी में अपनी पहचान बनाई थी, इस शो में दिग्विजय का किरदार निभा रहे हैं। फरमान हैदर ने कहा, पॉकेट में आसमान एक बहुत ही अलग और खास कहानी है। यही बात हमारे शो को बाकी से अलग बनाती है।अपने किरदार दिग्विजय में जान डालने के लिए, मैंने अपने बचपन के उस समय को याद किया, जब हम सबके अंदर एक गुस्सा और बेचैनी होती है। मैंने उस गुस्से और जोश को अपने किरदार में शामिल किया जिससे वह असली और खास लगे।मैं मानता हूं कि अब समय आ गया है कि हम अपने शो पॉकेट में आसमान के ज़रिये दुनिया को दिखाएं कि लड़कियां और महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं।

पॉकेट में आसमान, बॉयहुड प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। जल्द ही यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला है।

Next Post

आदित्य के शानदार गोल से वायुसेना पर गढ़वाल की शानदार जीत

Wed Jan 22 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) डीएसए प्रीमियर लीग में मंगलवार को खेले गए रोमांचल मुकाबलों में गढ़वाल हीरोज फुटबाल क्लब ने भारतीय वायु सेना को 3-2 से परास्त किया। वहीं एक अन्य मैच में रॉयल रेंजर्स और सी आई एस एफ ने 1-1 से ड्रा खेल कर अंक बाँटे। आज यहां नेहरू […]

You May Like