उमरछा में शांति, 18 हिरासत में, TI पदस्थ किए गए

कुरवाई, कल की घटना के बाद से

छोटे से कस्बे में प्रशासनिक अधिकारियों की दौड़ लगी हुई है। पुलिस उप महानिरीक्षक भोपाल संभाग ओमप्रकाश त्रिपाठी, जिला कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, के साथ कुरवाई थाने के ग्राम उमरछा

में डेरा डाले हुए है। फिलहाल पुलिस की सतर्कता से ग्राम के अंदर शांति व्यवस्था कायम हो गई है। कुरवाई थाने में गुरुवार को एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे पूरे दिन मौजूद रहे। उनके द्वारा बताया गया कि मामले में 18 आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। कुरवाई थाने का प्रभार तात्कालिक रूप से जबलपुर से विदिशा जिला मुख्यालय पर आमद देने वाले टीआई आरके मिश्रा को दिया गया है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों पर घटनाक्रम के दौरान मारपीट करने, तोड़फोड़ करने आगजनी करने सामूहिक रूप से उपद्रव करने की धाराओं में मामले कायम किए गए हैं। घटना में फांसी लगने से मृत हुई लड़की का बिसरा पीएम के पश्चात लेबोरेटरी जांच हेतु भेज दिया गया है।

आरोपी मुबारकखां पुत्र शाहिदखां उम्र 22 बर्ष को युवति के लिए आत्म हत्या के लिए मजबूर करने के मामले में तत्काल हिरासत में ले लिया गया है। इधर ग्राम उमरछा में तनाव होने से सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात है, सब इंस्पेक्टर पूजा रावत ने बताया कि घटनाक्रम में घायल 3 लोगों का मेडीकल करवाया गया है। पुलिस कुरवाई के द्वारा रात्रि में ही संदिग्ध आरोपियों की धर पकड़ शुरू कर दी गई थी, घटनाक्रम में शामिल किसी आरोपी को बक्सा नहीं जाएगा।

Next Post

एक दिन में आए 26 लाख

Thu Mar 20 , 2025
3 लाख में नीलाम हुए नारियल, नेपाली मुद्रा भी आई अशोकनगर।करीला मेला में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या का असर दानराशि पर भी देखने को मिला। मेला संपन्न होने के बाद जब मंदिर में लगी दानपेटियों से निकले रूपयें की गिनती की गई तो उसमें करीब 26 लाख की चढ़ोत्तरी प्राप्त […]

You May Like