शताक्षी और शिवानी ने बढ़ाया संस्कारधानी का गौरव

जबलपुर:संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की परीक्षा में जबलपुर की दो बेटियों ने संस्कारधानी का नाम बढ़ाया है। जिसमें से एक कु शताक्षी सिन्हा पिता एड.आशीष सिन्हा ने यूपीएससी (आईएएस) में चयनित हुई हैं, इसी प्रकार जबलपुर में पदस्थ आरक्षक सतीश तिवारी की पुत्री कु. शिवानी ने 294 रैंक हासिल की है। जिससे दोनों के परिवार में हर्ष का माहौल है, और इस उपलब्धि पर उसे बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 की प्रारंभिक परीक्षा 16 जून, 2024 को आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 से 29 सितंबर, 2024 के बीच हुआ था। इसके बाद, व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) जनवरी से अप्रैल, 2025 के बीच आयोजित किए गए थे, जिसके अंतिम परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई
यूपीएससी में 294 रैंक हासिल करने वाली कु. शिवानी तिवारी के पिता सतीश तिवारी थाना विजय नगर में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। यूपीएससी में चयनित होने पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी एवं रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य, थाना प्रभारी विजय नगर वीरेन्द्र सिंह पवार की उपस्थिति में कु. शिवानी तिवारी के पिता आरक्षक सतीश तिवारी को पुष्पगुच्छ देते हुये सम्मानित करते हुये जबलपुर पुलिस एवं मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से शुभकामना दी।

Next Post

इंद्रा मार्केट से रेलवे स्टेशन तक के अतिक्रमण हटे

Wed Apr 23 , 2025
जबलपुर: यातायात थाना घमापुर द्वारा लोहिया पुल इंदिरा मार्केट से लेकर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 6 तक तक सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाई गई, दुकान संचालकों के ऊपर कार्यवाही करते हुए दुकानों के बाहर तक रखे हुए सामानों को हटाया गया। इसके साथ ही सड़क किनारे सफेद लाइन के बाहर […]

You May Like