वक्फ जमीन से हटाया जा सकेगा अतिक्रमण

भोपाल। मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने लोकसभा से वक्फ संशोधन विधेयक के पारित होने पर कहा कि अब अतिक्रमण की जमीन को रसूखदार लोगों से वापस लिया जा सकेगा। पटेल आज पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. यादव से लोकसभा में वक्फ़ बिल पास होने पर मप्र वक्फ़ बोर्ड के चेयरमैन डा. सनवर पटेल के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने समत्व भवन में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने वक्फ़ बिल पास होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Next Post

कामथ में ब्रिज निर्माण से बंद हो रहा ग्रामीणों का घर जाने का मार्ग,मांगा रास्ता

Thu Apr 3 , 2025
मुलताई। नेशनल हाइवे छिंदवाड़ा रोड पर कामथ में स्थित रेलवे ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। जिससे उक्त क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों के घर एवं अपनी जमीन में जाने का मार्ग बंद हो जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कलेक्टर सहित रेल विभाग […]

You May Like