महदेइया ओवरब्रिज के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी

सिंगरौली । गोरबी-बरगवां मार्ग पर महदेइया स्थित नेशनल हाईवे-39 के ओवरब्रिज के नीचे शनिवार को 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने शव देखकर गोरबी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इधर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर चौकी प्रभारी एवं बरगवां टीआई बल के साथ पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।

मृतक की पहचान अनिल सोनी निवासी कुड़वा के रूप में बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है। उनका कहना है कि मृतक के मुंह से खून निकला हुआ था और शरीर पर चोट के निशान भी थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। इधर मृतक परिजन हत्या की आशंका जताते हुये निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करने लगे। साथ ही स्थानीय लोग एनएच-39 को जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही एसडीओपी रोशनी कुर्मी के साथ चौकी प्रभारी गोरबी आईडी सिंह, बरगवां टीआई डॉ. अनिल पटेल के साथ-साथ माड़ा की भी पुलिस घटनास्थल पहुंंच स्थिति को नियंत्रण में करते हुये शाम करीब 7 बजे चक्काजाम समाप्त कराया। इस दौरान पुलिस ने निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया।

Next Post

मुआवजा दिलाने का झांसा, किसान से 12 हजार की साइबर ठगी

Sat Jul 11 , 2026
सिंगरौली । जिले में साइबर ठग अब एनसीएल मुआवजे के नाम पर भी लोगों को निशाना बनाने लगे हैं। ताजा मामला चितरंगी तहसील के ग्राम नौगई प्रथम का है, जहां मुआवजे की आस लगाए बैठे एक किसान से खुद को एनसीएल कर्मचारी बताने वाले साइबर ठग ने 12 हजार की […]

You May Like