जबेरा पुलिस ने लूट का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

जबेरा/दमोह। जिला पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) के कुशल निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया व एसडीओपी तेंदूखेड़ा अर्चना अहीर के मार्गदर्शन में थाना जबेरा पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मशरूका भी बरामद किया है।

थाना प्रभारी रविंद्र बागरी के अनुसार 5 अगस्त 2026 को फरियादी संदीप राय, पिता पवन राय, उम्र 28 वर्ष, निवासी भाटखमटिया ने थाना जबेरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि 4 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह अपने दोस्त शुभम साहू के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एनडी 0372 से जबेरा जा रहा था।दाने बाबा मंदिर के पास बिदारी घाटी पर अज्ञात युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल रोककर आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और मारपीट करते हुए जेब में रखे दो मोबाइल, 20 हजार रुपये, कपड़ों का बैग और मोटरसाइकिल की चाबी लूटकर फरार हो गए।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जबेरा में अपराध क्रमांक 219/26, धारा 126(2), 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रविंद्र बागरी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर तंत्र व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चंदन उर्फ बहेरा पिता छोटा चौधरी उम्र 22 वर्ष, निवासी जबेरा, ईदूल नवी उर्फ कचरा पिता नजर मोहम्मद, उम्र 26 वर्ष, निवासी कटंगी जिला जबलपुर तथा राहुल यादव पिता किशन लाल यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी कटंगी जिला जबलपुर को गिरफ्तार किया।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशादेही पर पुलिस ने लूटा गया मशरूका बरामद किया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया।पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रावेंद्र बागरी ,चौकी प्रभारी सिंग्रामपुर विकास सिंह चौहान, एस आई गणेश दुबे, एएसआई माधव राय,प्रधान आरक्षक देवेंद्र रैकवार,ऋषभ जैन,वीरेंद्र बाड़ेकर,आरक्षक विवेक कटारे,राजू बास्केल,अनमोल दीक्षित,प्रवीण,यशराज, अवेश खान,महिला आरक्षक अपर्णा पाठक, साइबर टीम से प्रधान आरक्षक सौरभ टंडन, राकेश आठ्या,आरक्षक मयंक दुबे,रोहित राजपूत सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया।

Next Post

*युवा आपदा मित्र योजना: स्काउट-गाइड वॉलिंटियर्स को बाढ़ आपदा प्रबंधन का

Sat Aug 8 , 2026
दमोह।युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में स्काउट व गाइड के वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण 4 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 तक संचालित किया जा रहा है।होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्रीमती रजनी खटीक और प्लाटून कमांडर प्राची दुबे ने बताया कि प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस की शुरुआत […]

You May Like