“मेरी टांग खींचने वाले खुद निराश हो गए” 70वीं राज्य स्तरीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ में बोले विधायक पन्नालाल शाक्य

गुना के उत्कृष्ट विद्यालय में 70वीं राज्य स्तरीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपने बेबाक अंदाज और अनोखे संबोधन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए जीवन में संघर्ष और सकारात्मक सोच का पाठ पढ़ाया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपने राजनीतिक जीवन के संघर्षों का जिक्र किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अपना गुना बहुत अद्भुत है, यहां जो भी आया उसे कुछ न कुछ मिला है। इसलिए इस अद्भुत जगह से आपको भी कुछ लेकर जाना है। याद रखना, मेरे जैसा कभी निराश मत होना। मैं तो आज तक कभी निराश नहीं हुआ, बल्कि मेरी टांग खींचने वाले लोग जरूर निराश हो गए। वे रास्ते में रोड़ा अटकाते रहे और मैं उनसे आगे निकल गया तथा पहले से ज्यादा वोटों से चुनाव जीतकर आया।”

खिलाड़ियों को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में कई बार परेशानियां आएंगी और रास्ते रोकने की कोशिश होगी, लेकिन उनसे घबराने के बजाय लगातार आगे बढ़ते रहना चाहिए। इस दौरान उन्होंने ‘हम होंगे कामयाब एक दिन’ गाने पर भी अपनी बात रखी और तंज कसते हुए कहा कि बिना स्पष्ट लक्ष्य के कोई कामयाब नहीं होता है। सफलता पाने के लिए सबसे पहले अपना लक्ष्य तय करना जरूरी है। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए साझा किया कि उन्होंने पहले ही यह तय कर लिया था कि उन्हें चुनाव लड़ना है और अपने पक्के इरादों के बल पर वे मुकाम हासिल किया।

प्रतियोगिता के इस मंच से विधायक के इन बेबाक और ऊर्जावान शब्दों ने वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और खेल प्रेमियों में एक नया जोश भर दिया।

.....

Next Post

36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद छठव्रतियों ने किया पारण, सेवा में जुटा भोजपुरी सांस्कृतिक मंच

Mon Nov 16 , 2026
रीवा/ लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार, 16 नवंबर को बाबाघाट स्थित बिहर नदी तट पर उगते सूर्य को उषा अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया। सुबह तड़के से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रतधारी महिलाओं […]

You May Like