इंडोनेशिया में अवैध खदान में भूस्खलन से तीन लोगों की मौत

जकार्ता, 17 जून (वार्ता) इंडोनेशिया के आचेह प्रांत में एक सोने की अवैध खदान में भूस्खलन से तीन खनिकों की दबकर मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन मंगलवार को आचेह जया जिले में एक ऑयल पाम बागान में हुआ जहां खनिक हाथ से गड्डा खोद कर खनन कर रहे थे।

आचेह जया पुलिस के जूलियन ज़ैरी ने कहा कि पीड़ित खदान में गैर-कानूनी खनन कर रहे थे।

अधिकारियों ने कहा कि घटना से लगभग छह दिन पहले से गैर-कानूनी खनन चल रहा था।

निवासियों को पहले ही इलाके में खनन के खिलाफ चेतावनी दी गई थी और गैर-कानूनी कामों को रोकने की कोशिशें चल रही हैं।

Next Post

अब आईएसबीटी से होकर जा रहीं भिंड व मुरैना जाने वाली बसें

Wed Jun 17 , 2026
ग्वालियर: स्मार्ट सिटी द्वारा करीब 65 करोड़ रुपए की लागत से जलालपुर रोड पर बनाया गया इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) बसों की आवा-जाही से गुलजार हो गया। सुबह 7 बजे से बसें वहां पहुंचना शुरु हुई और निर्धारित समय तक रुकने के बाद भिंड-मुरैना के लिए रवाना हुईं। आईएसबीटी […]

You May Like