शहर में बाइक चोरों का आतंक

इंदौर. शहर में बाइक चोरों का गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है. बीते एक सप्ताह में अलग-अलग इलाकों से दोपहिया वाहन चोरी की 15 से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन इनमें से एक भी चोरी का सुराग अब तक पुलिस नहीं लगा सकी है.

ताजा मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र की स्कीम-136 का है, यहां रहने वाले हेमंत रिमझे के घर दो दिन पहले उनका साला धर्मेंद्र माठे निवासी द्वारकापुरी मिलने आया था. धर्मेंद्र की स्प्लेंडर बाइक घर के बाहर खड़ी थी, जिसे दो नकाबपोश बदमाश चुरा ले गए. वारदात को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों ने मुंह पर रुमाल बांध रखा था, ताकि पहचान न हो सके. उन्होंने बड़ी ही सफाई से बाइक चोरी की और मौके से फरार हो गए. यही नहीं, पास में ही रहने वाले शेर सिंह की बाइक भी उसी रात चोरी हो गई. इन दोनों घटनाओं की फुटेज आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है. फुटेज में बाइक चुराते वक्त दोनों बदमाश साफ नजर आ रहे हैं. पुलिस फिलहाल वीडियो फुटेज के आधार पर जांच कर रही है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल है, लेकिन पुलिस की गश्त न के बराबर है.

Next Post

गोरमी कचनाव में बिजली गिरने से युवक की मौत

Wed Jun 18 , 2025
भिंड। गोरमी थाना क्षेत्र के कचनावकलां में बिजली गिरने से 18 वर्षीय अनुराग यादव की मौत हो गई। अनुराग खेत में मूंग की फसल समेट रहा था। दोपहर में बिजली गिर गई। स्वजन ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया। एंबुलेंस देर से पहुंची। परिजन अनुराग को निजी वाहन से अस्पताल […]

You May Like