अदानी अहमदाबाद मैराथन के नौवें संस्करण के लिए पंजीकरण शुरू

अहमदाबाद, (वार्ता) सशस्त्र बलों, फिटनेस, एकता को समर्पित अदानी अहमदाबाद मैराथन के 30 नवंबर को होने वाले नौ संस्करण के लिए पंजीकरण शुरु हो गया है।

अदानी स्पोर्ट्सलाइन द्वारा आयोजित 2025 मैराथन एक बार फिर साबरमती रिवरफ्रंट से शुरू होगी और शहर के कुछ सबसे प्रतिष्ठित स्थलों, जैसे अटल ब्रिज, गांधी आश्रम और एलिस ब्रिज, से होकर गुजरेगी।

इस आयोजन में चार दौड़ श्रेणियां शामिल हैं। पूर्ण मैराथन, अर्ध मैराथन, 10 किमी दौड़ और 5 किमी दौड़। इसमें सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकेंगे। यह मैराथन न केवल एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली का समर्थन करती है, बल्कि सामाजिक प्रभाव और सामुदायिक उत्थान के एक व्यापक दृष्टिकोण का भी प्रतीक है।

इस अवसर पर अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के निदेशक प्रणव अदानी ने कहा, “अदानी अहमदाबाद मैराथन के नौवें संस्करण की मेजबानी करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। जैसे-जैसे हम 10 साल पूरे करने के करीब पहुंच रहे हैं, अहमदाबाद की फिटनेस संस्कृति को हर गुजरते साल के साथ मजबूत होते देखना प्रेरणादायक है। यह मैराथन एक प्रिय परंपरा बन गई है, जिसमें हजारों लोग दौड़ के इस उत्सव को मनाने के लिए शामिल होते हैं। इसकी असली आत्मा रनफॉरअवरसोलजर्स में निहित है। हमारे बहादुर रक्षा कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दौड़ना, और इस वर्ष, उस राष्ट्र के गहरे गौरव और कृतज्ञता को साथ लेकर चलना जिसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके असाधारण साहस को देखा।”

 

 

Next Post

यूरो प्रतीक कंपनी को झटका

Tue Aug 19 , 2025
विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनी का हजारों टन आयरन ओर बेचने का मामला जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने 1 लाख 70 हजार मीट्रिक टन आयरन ओर (लौह अयस्क) के स्वामित्व और आपूर्ति को लेकर चल रहे विवाद में […]

You May Like