
भिंड। गोरमी थाना क्षेत्र के कचनावकलां में बिजली गिरने से 18 वर्षीय अनुराग यादव की मौत हो गई। अनुराग खेत में मूंग की फसल समेट रहा था। दोपहर में बिजली गिर गई। स्वजन ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया। एंबुलेंस देर से पहुंची। परिजन अनुराग को निजी वाहन से अस्पताल लाए। वहां से ग्वालियर रेफर किया गया। बिरला हॉस्पिटल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भिंड शहर में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ बिजली सप्लाई बंद हो गई।
