नारायणगढ़ पुलिस ने 10 किलो अफीम के साथ राजस्थान के युवक को पकड़ा

मंदसौर। नारायणगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 10 किलो अवैध अफीम के साथ राजस्थान के एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल भी जब्त किया है, जबकि अफीम उपलब्ध कराने वाला एक आरोपी फरार है।

पुलिस के अनुसार 22 नवंबर को वाहन चेकिंग के दौरान नारायणगढ़-मल्हारगढ़ रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास हीरो स्प्लेंडर बाइक क्रमांक RJ.35.SN.2294 को रोककर तलाशी ली गई। बाइक चालक मोहनलाल (25) पिता रामचंद्र मीणा निवासी ग्राम केशरपुरा, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) के बैग से 10 किलो अफीम बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने अफीम जीवन सिंह पिता शेर सिंह राजपूत निवासी ग्राम झांतला, जिला प्रतापगढ़ से लाना बताया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध थाना नारायणगढ़ में अपराध क्रमांक 370/26, धारा 8/18 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जीवन सिंह फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अफीम के स्रोत और तस्करी के नेटवर्क के संबंध में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

कार्रवाई में 20 लाख रुपए की अफीम के अलावा 45 हजार रुपए कीमत की बाइक और 8 हजार रुपए का ओप्पो मोबाइल जब्त किया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी मल्हारगढ़ पीएस बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार पंवार और पुलिस टीम द्वारा की गई।

Next Post

नशे से युवाओं को बचाने के लिए परिवार, गुरुद्वारे और समाज मिलकर करें प्रयास: मोदी

Mon Nov 23 , 2026
नयी दिल्ली , 23 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सोमवार को आयोजित शबद कीर्तन में युवाओं को नशे से दूर रखने का आह्वान किया। श्री मोदी आज यहां उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के आधिकारिक आवास लोक निवास में आयोजित आयोजित शबद […]

You May Like