झाबुआ छात्रावास में छात्र फांसी पर झूला, अधीक्षक निलंबित

झाबुआ। स्थानीय बस स्टैंड के पीछे जनजातीय कार्य विभाग संचालित वरिष्ठ बालक छात्रावास क्रमांक-5 में 17 वर्षीय छात्र करण भाबोर का शव 8 सितंबर को कमरे में पंखे से लटका मिला। अधीक्षक रमसू अमलियार ने पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अधिकारी व परिजन की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ शव निकाला गया और जिला चिकित्सालय में पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। छात्र 7 सितंबर को ही घर से लौटा था और उसने भोजन भी नहीं किया था। घटना को लेकर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। सहायक आयुक्त सुप्रिया बिसेन ने निरीक्षण कर अधीक्षक को छात्रों की निगरानी में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं, पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

टेनिस में स्टेट खेलेगा खंडवा का यथार्थ

Mon Sep 8 , 2025
खंडवा। टेनिस की शालेय राज्यस्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता विदिशा में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में खंडवा के टेनिस सितारे यथार्थ यादव अपना खेल कौशल दिखाएंगे। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में यथार्थ का अंडर—17 आयु वर्ग में चयन हुआ है। जिला खेल प्रशिक्षक (ग्रेड-1) अमीन अहमद ने बताया कि […]

You May Like