छिंदवाड़ा में सिरप से बच्चों की मौत: निर्माता कंपनी के मालिक पर दर्ज हो हत्या का केस: सक्सेना

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने कहा कि छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में जहरीला कफ सीरप पीने से 11 मासूम बच्चों की मौत ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई उजागर कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस दर्दनाक घटना पर लीपापोती कर रही है और स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कफ सीरप निर्माता कंपनी को दी गई क्लीन चिट सरकार की भ्रष्ट मानसिकता को दर्शाती है।

कांग्रेस ने मांग की है कि सीरप बनाने वाली कंपनी के मालिक पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए, जिला स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल बर्खास्त कर उसके खिलाफ एफआईआर हो और मृत बच्चों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।

Next Post

वीआईटी विवि का छठवां दीक्षांत समारोह आयोजित, 18 छात्रों को डॉक्टरेट की उपाधियां

Sun Oct 5 , 2025
भोपाल, वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय में शनिवार को छठवां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ. इसमें 2572 स्नातक, 503 स्नातकोत्तर और 18 डॉक्टरेट छात्रों को उपाधियाँ प्रदान की गईं. समारोह की अध्यक्षता चांसलर डॉ. जी. विश्वनाथन ने की. मुख्य अतिथि के रूप में आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी उपस्थित रहे. […]

You May Like

मनोरंजन