गैरकानूनी इलाज : भोपाल में बिना अनुमति चल रहे दो क्लीनिक सील

भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया क्षेत्र में चल रहे डेंटोकेयर मल्टी स्पेशलिटी डेंटल एंड कॉस्मेटिक सेंटर में डेंटिस्ट द्वारा त्वचा रोगों एवं बालों को पुन: उगाने का उपचार दिया जा रहा था। ये क्लीनिक नर्सिंग होम एंड क्लीनिक एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत पंजीकृत भी नहीं था। क्लीनिक में बायोमेडिकल वेस्ट सर्टिफिकेट और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड सर्टिफिकेट भी नहीं मिला है। सीएमएचओ कार्यालय की टीम ने पंजीयन न होने और डर्मेटोलॉजिस्ट के बिना त्वचा एवं बालों की समस्याओं का उपचार करने पर इसका संचालन बंद करवा दिया है ।

इसके अतिरिक्त निरीक्षण दल ने अशोका गार्डन क्षेत्र में चल रहे अपेक्स क्लीनिक में होम्योपैथिक चिकित्सक द्वारा एलोपैथी पद्धति से उपचार करने की जानकारी मिलने पर इसे भी बंद किया है । संचालक द्वारा क्लीनिक का पंजीयन भी नहीं करवाया गया था। इधर,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि निजी चिकित्सा व्यवसायी शासन द्वारा निर्धारित सभी अनुमतियां प्राप्त करने के बाद और अपनी निर्धारित पैथी में ही चिकित्सा व्यवसाय करें, अन्यथा उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जावेगी ।

Next Post

SC ने हस्तक्षेप से किया मना, मंत्री विजय शाह से कहा जाएं और HC में अपील करें

Thu May 15 , 2025
भोपाल: सुप्रीम कोर्ट ने आज बीजेपी मंत्री कुँवर विजय शाह के खिलाफ दर्ज एफआईआर में फिलहाल हस्तक्षेप से इनकार कर दिया है। यह एफआईआर शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को “आतंकियों की बहन” कहने वाले बयान पर दर्ज की गई है। सुप्रीम कोर्ट में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के स्वतः […]

You May Like