मोबाइल हैक कर रिटायर्ड कर्मचारी से 61 हजार की धोखाधड़ी

जबलपुर: विजय नगर थाना क्षेत्र में साइबर ठग ने क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर एक रिटायर्ड कर्मचारी को झांसे में लेकर मोबाइल को हैक कर उनके बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से हजारों रुपये पार कर दिए। शिकायतकर्ता अशोक कुमार झा निवासी कंचन विहार विजय नगर जीसीएफ से सेवानिवृत्त हैं। उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताते हुए उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड को बंद करने के संबंध में बात शुरू की। बातों के दौरान ही आरोपी ने झा के मोबाइल को हैक कर लिया। मोबाइल हैक होते ही उन्हें कुछ समझ नहीं आया और उनका फोन उनके नियंत्रण से बाहर हो गया।
खाते और दो क्रेडिट कार्डों से उड़ाए पैसे
कुछ ही पलों में अशोक कुमार झा के एसबीआई बैंक खाते से 41,000 रुपये कट गए। ठग यहीं नहीं रुके, उनके दो अलग-अलग एसबीआई क्रेडिट कार्डों का उपयोग कर 20,000 रुपये और निकाल लिए। इस तरह कुल 61,000 रुपये की चपत लगाई गई। धोखाधड़ी का अहसास होते ही पीड़ित तुरंत बैंक पहुंचे और अपने खाते व दोनों क्रेडिट कार्डों को ब्लॉक करवाया। इसके बाद शिकायत दर्ज कराई।

Next Post

शराब पीने से रोकने पर ठेकेदार पर जानलेवा हमला, चाकू और कड़े से वार

Thu Feb 19 , 2026
जबलपुर: विजयनगर अंतर्गत सनातन चौक पर शराब पीने से मना करने पर तीन अज्ञात बदमाशों ने एक ठेकेदार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल ठेकेदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस ने बताया कि लक्ष्मीपुर निवासी 55 […]

You May Like