ट्रेन की खिड़की से गिरी डेढ़ साल की बच्ची, हालत गंभीर 

जबलपुर। गाड़ी संख्या 11062 के जनरल कोच में सफर के दौरान करीब डेढ़ वर्षीय बच्ची खिड़की से गिरकर घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जबलपुर स्टेशन पर ड्यूटी स्टाफ और आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंचे। बिहार से महाराष्ट्र जा रही महिला यात्री के साथ बच्ची थी। घायल बच्ची को तत्काल एंबुलेंस से विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। बच्ची की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगे के उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

महिला यात्री के अकेले होने और बच्ची को लेकर आगे की यात्रा की स्थिति के बीच रेलवे स्टाफ ने सहायता उपलब्ध कराई। बाद में मां और बच्ची को गाड़ी संख्या 13201 से महाराष्ट्र मुंबई की ओर रवाना किया गया। घटना ने चलती ट्रेन में छोटे बच्चों की खिड़की से सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

Next Post

बंडा शराब कांड: मिथाइल अल्कोहल के सेवन से 75 मरीजों को आई आंखों से जुडी परेशानी 

Tue Sep 15 , 2026
सागर। बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय चिकित्सालय सागर में भर्ती कुल 102 मरीजों में से 75 मरीजों को आँखों से जुड़ी परेशानियाँ हुई थीं। जो कि चिकित्सकीय जांच के अनुसार संभवतः मिथाइल अल्कोहल के सेवन से शरीर में बनने वाले फॉर्मिक एसिड के कारण ऑप्टिक नर्व में एक्सोनल इंजरी (सूजन) आ जाती […]

You May Like