
छिंदवाड़ा। लालबाग के रेलवे क्रासिंग के समीप रविवार को राजस्व विभाग और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई कर तीन मकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान शांति व्यवस्था के लिए मौके पर पुलिस बल भी मौजूद था। बता दें कि जिन तीन मकानों से अतिक्रमण हटाया गया है। इन मकानों की राजस्व विभाग को शिकायत की गई थी। मकानों के आंगन और चबूतरे सरकारी जमीन में बना लिए थे। रविवार को राजस्व और नगर निगम की टीम जेसीबी मशीन लेकर पहुंची। इस दौरान पुलिस दल भी मौके पर मौजूद रहा। सभी की उपस्थिति में तीनों मकानों से आंगन ओर चबूतरे को तोड़ दिया गया। राजस्व विभाग ने तीनों मकान मालिका को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायद भी दी।
