
छिंदवाड़ा। थाना माहुलझिर क्षेत्र के ग्राम सहावन में दो सूने मकानों से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात की चोरी हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचना के आधार पर तीन आरोपियों सतीश सिरसाम, सोनू उर्फ हरेन्द्र धुर्वें और अरुण राजवंशी को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी का सामान, नकदी और चोरी में इस्तेमाल दो कारें बरामद की गईं। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
