मधु मिलन–छावनी मार्ग निर्माण को लेकर निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

इंदौर। शहर के महत्वपूर्ण मधु मिलन चौराहे से छावनी तक प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मंगलवार को स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक गोलू शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, नगर निगम के अधिकारी, मैप और प्रतिनिधि भावेश दवे, स्थानीय पार्षद पंखुड़ी दोषी, मृदुल अग्रवाल, एमआईसी सदस्य राजेंद्र, मनीष शर्मा मामा राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने क्षेत्र के रहवासियों से संवाद कर सड़क निर्माण में सहयोग की अपील की। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अगले दो से तीन दिनों के भीतर अपने-अपने अतिक्रमण स्वयं हटा लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर निगम द्वारा कार्रवाई कर उन्हें हटाया जाएगा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि मधु मिलन चौराहे से छावनी तक का यह मार्ग शहर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसका निर्माण निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान के तहत इस सड़क को प्रथम चरण में 60 फीट चौड़ा किया जाएगा। इसके बाद यातायात की स्थिति के अनुसार आगे की योजना बनाई जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि 60 फीट चौड़ाई को लेकर क्षेत्र के अधिकांश रहवासी सहमत हैं, जिससे कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने पर अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सकेगा।

Next Post

बीएचईएल भोपाल ने प्रस्तुत किया भविष्य का रोडमैप, नए वित्त वर्ष के लिए 4,716 करोड़ का लक्ष्य

Tue May 5 , 2026
भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने देवी अहिल्याबाई हॉल में मीडिया कर्मियों और प्रमुख स्टेकहोल्डर्स के साथ एक संवाद कार्यक्रम आयोजित कर अपनी उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक पी.के. उपाध्याय ने टी.यू. सिंह (महाप्रबंधक, मानव संसाधन), आर.के. अग्रवाल (महाप्रबंधक, एसओएम) और उपेंद्र […]

You May Like