पंचांग 21 जुलाई 2025:-
रा.मि. 30 संवत् 2082 श्रावण कृष्ण एकादशी चन्द्रवासरे दिन 8/3, रोहिणी नक्षत्रे रात 8/41, वृद्धि योगे रात 7/1, बालव करणे सू.उ. 5/19 सू.अ. 6/41, चन्द्रचार वृषभ, पर्व- कामदा एकादशी व्रत, श्रावण सोमवार व्रत, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0.
—————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: सोमवार 21 जुलाई 2025
वर्ष के प्रारंभ में अत्याधिक परिश्रम केबाद आंशिक सफलता मिलेगी, मित्र के कारण विवाद होगा, मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें, मन में खिन्नता रहेगी, वर्ष के मध्य में घरेलू कार्यो में रूचि रहेगी, बैचारिक वाद विवाद होगा, सत्संग में मन शांत रहेगा, वर्ष के अन्त में राजनैतिक मित्र का सहयोग रहेगा, व्यवसाय में वृद्धि होगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन से लाभ होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को सत्ता का सुख रहेगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को सहयोग मिलेगा,सिंह राशि के व्यक्तियों को शिक्षा में रूचि रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अधिकारी के कोप का सामना करना पड़ेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियोंको नवीन योजनों में पॅूजी निवेश होगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों का सहयोग और सुख शांति रहेगी.
—————————————————
आज का भविष्य- सोमवार 21 जुलाई 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक मिलनसार, संतोषी, एकांतप्रिय महत्वाकांक्षी स्वाभाव का होगा. इनकी शिक्षा अच्छी होगी. नौकरी में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. माता पिता के प्रति आस्थावान और स्नेही रहेगा.
—————————————————
मेष- खानपान में सावधानी रखें. कारोबारी साझेदारी लाभदायक रहेगी. धर्म में आस्था बढ़ेगी. अनावश्यक विवाद को न बढ़ायें. आश्वासनों को पूर्ण नहीं कर पायेंगे.
वृषभ- विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे. प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी. आर्थिक क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा. मनोरंजन आदि के योग है.
मिथुन- अधिकारियों से बातचीत में नरमी बरतें. अचानक नई बात सामने आ सकती है. परिणाम सुखद एवं लाभदायक अनुकूल रहेंगे. शुभचिन्तकों की मदद मिलेगी.
कर्क- अधिकारियों से तालमेल बना रहेगा. अनावश्यक खर्च से परेशानी होगी. आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी. परिवर्तन के प्रयास सार्थक होंगे. मनोरंजन में खर्च होगा.
सिंह- कानूनी मामले में अनदेखी करके परेशानी बढ़ा लेंगे. कार्य योजना में बदलाव से लाभ होगा. आर्थिक योजना को बल मिलेगा. पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी.
कन्या- लंबित योजनायें फिर से शुरू हो सकती हैं. कार्यस्थल पर विवाद से तनाव बढ़ेगा. कोइ ऐसा कार्य बनेगा, जिससे आपको आत्म संतोष प्राप्त होगा.
तुला- बिना मांगे दूसरों को सलाह देना भारी पड़ सकती है. आय व्यय का संतुलन बनाकर चलें. छोटी मोटी बातों पर उत्तेजित होकर अपना काम न बिगाड़े.
वृश्चिक- वाहन खरीदने का मन बनेगा. गलतफहमी से रिश्तों में दरार आयेगी. अपनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. जारी प्रयास सफल और सार्थक होगा. शुभ संदेश मिलेगा.
धनु- कार्यक्षेत्र में अधिकार और बर्चस्व बढ़ेगा. सहयोगी उपलब्धियों से ईष्र्या करेंगे. पारिवारिक सुख संबंधों में निकटता आयेगी. पुरस्कार लाभ का योग है.
मकर- प्रभावशाली लोगों के संपर्को का लाभ होगा. व्यापारिक साझेदारी लाभकारी रहेगी. पारिवारिक स्तर पर सामंजस्य बैठाने का प्रयास करें. आपको थोड़ीे परेशानियों का अनुभव होगा.
कुम्भ- सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढक़र हिस्सा लेंगे. मेहनत के शानदार परिणाम मिलेंगे. धन व्यय होगा. व्यवसायिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा.
मीन- मन की बात अपनों से कह दें, संबंधों में मधुरता आयेगी.यात्रा का योग है. विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा. आर्थिक क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा.
—————————————————
व्यापार-भविष्य:
श्रावण कृष्ण एकादशी को रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड, के भाव में उठाल आयेगा. लाल रंग की वस्तुओं में तेजी होगी. रूई, चांवल सरसों, लाख गेहॅू, चना, के भाव में वृद्धि होगी. आज बाजार का रूख देखकर कार्य करें. भाग्यांक 6068 है.
—————————————————
