रिटायर्ड अफसर ने बाथरूम में आत्मदाह किया

ग्वालियर:अकाउंटेंट जनरल ऑफिस के रिटायर्ड अधिकारी ने आत्मदाह कर लिया। बाथरूम में वे जली अवस्था में मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।घटना बिरला नगर न्यू कॉलोनी नंबर-1 की है। 62 वर्षीय राजेन्द्र कुमार गगोलिया नहाने जाने का कहकर बाथरूम में गए थे। लगभग एक घंटे तक बाहर नहीं निकले। दरवाजा खटखटाने और आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

जलने की गंध आने पर बेटे हर्ष (31) ने वेंटिलेशन विंडो से अंदर झांका। राजेन्द्र बाथरूम के फर्श पर पड़े थे। उनका शरीर जला हुआ था। दरवाजा तोड़कर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू की है। पुलिस का मानना है कि उन्होंने आत्मदाह किया है।

Next Post

बहनों ने बिलखते हुए शहीद भाई को बांधी राखीः मणिपुर से शाजापुर पहुंची मोहित सेन की पार्थिव देह

Sat Aug 9 , 2025
शाजापुर: मणिपुर में तैनात सीआरपीएफ जवान मोहित सेन की ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। शनिवार को उनकी पार्थिव देह शाजापुर के अकोदिया लाई गई। शहीद भाई को देखते ही बहनें बिलख उठीं। उन्होंने भाई की कलाई पर राखी बांधी। रक्षाबंधन के पर्व पर पूरे शहर में शोक की लहर […]

You May Like