
जबलपुर। कटंगी बायपास के नजदीक ओरिया में लगभग 14 एकड़ में नवीन मटर मंडी में सोमवार से मटर की खरीदी शुरू हो गई है। पहले दिन ही नई मंडी में अच्छे रेट में मटर की चमक रही।
पहले दिन नई मंडी में पहुंचे किसानों से ही फीता काटा और मटर का पूजन- अर्चन किया कर मंडी का शुभारंभ किया। जिसके बाद किसानों का अधिकारियों और व्यापारियों ने स्वागत किया। नवीन मटर मंडी में भव्य प्रवेश द्वारा, कार्यालय, सीसी रोड, पानी, टीन शेड, सुरक्षा जैसी सभी मूलभूत व्यवस्था पूरी कर ली गई है।उल्लेखनीय है कि जबलपुर जिले में से मटर का कारोबार दूसरे शहरों व राज्यों से होता आ रहा है। ओरिया में बनी मंडी से ना सिर्फ किसानों को बल्कि जबलपुर ही नहीं अपितु दूसरे शहरों व राज्यों से पहुंचने वालों व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
पहले दिन 45 से 60 रुपए तक बिका मटर
मंडी में पहले दिन ही सैकड़ों की संख्या में किसान मटर लेकर पहुंचे थे, व्यापारियों और किसानों ने बताया कि पहले दिन मटर का रेट 45 रुपए से 60 रूपये किलो तक बिका। जिसमें सबसे अच्छा मटर 60 रुपए किलो यानी 6000 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका।
अधिकारी रहे मौजूद, देखी व्यवस्थाएं
नवीन मटर मंडी में खरीदी शुरु होने पर एसडीएम अभिषेक सिंह, सचिव आर के सैय्याम सहित अन्य अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर व्यापारी संगठन के पदाधिकारी एवं सभी अधिकारी- कर्मचारी और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मौजूद रहा।
