सीएम डॉ यादव ने एमपी आरडीसी: कनेक्टिंग पीपल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में एमपी आरडीसी: कनेक्टिंग पीपल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर शीर्षक से प्रकाशित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। यह प्रकाशन मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा राज्य में विकसित गुणवत्तापूर्ण सड़क एवं आधारभूत ढांचा परियोजनाओं तथा उनकी उपलब्धियों को प्रदर्शित करता है।
कॉफी टेबल बुक में प्रदेश में सड़क संपर्क, अधोसंरचना विकास और बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से लोगों के जीवन में आए बदलावों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Next Post

जापान में शक्तिशाली भूकंप: 7.1 तीव्रता के झटकों से हिला क्यूशू, तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी

Tue Jul 28 , 2026
टोक्यो। जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के कुमामोटो क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई में था। तेज झटकों के बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर […]

You May Like