ग्वालियर दिनांक 7 अगस्त शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन सिटी सेंटर स्थित होटल गामोरा में किया।!संत शिरोमणि गुरु रविदास जी जयंती के 650 वर्ष पूर्ण होने पर एवं “घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के निमित्त आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा जी,जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया,महामंत्री राजू पलैया, जवाहर प्रजापति,धर्मेंद्र सिंह तोमर,जिला पदाधिकारी ,मोर्चों के अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे!
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजू पलईया एवं आभार जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह तोमर ने किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी जयंती के 650 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के साथ साथ सभी मंडलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए है।
इस अवसर पर सभी मंडलों के अध्यक्षों के साथ कार्यक्रम के लिए टोली बनाई गई।जिसमें सभी मंडलों में यह आयोजन किए।वही मुख्य रूप से उपस्थित जिला प्रभारी गोपीनाथ नेमा जी ने कहा कि संत रविदास जी ने सम्पूर्ण समाज को सामाजिक समरसता का संदेश दिया है।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष सहित अपेक्षित श्रेणीबद्ध कार्यकर्ता सहित पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे
