
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत करमेता बस्ती में बुधवार को एक लाख की रंगदारी न देने पर प्रॉपर्टी डीलर के घर में बमबाजी के मामले में मुख्य आरोपित अब भी पुलिस गिरफ्त से दूूर है जबकि दो गुर्गे पुलिस के हत्थे चढ़ गए जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी दर्ज करने के बाद उन्हें मौका-ए-वारदात पर ले गई जहां से उनका जुलूस निकाला गया इसके बाद न्यायालय पेश करने के बाद उ न्हें जेल भेज दिया गया है। जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विदित हो कि करमेता बस्ती निवासी सुमित चौबे प्रॉपर्टी डीलर है। जिन्हें क्षेत्र के ही एक शातिर बदमाश सौरभ यादव ने 1 लाख की अवैध वसूली की मांग की थी। सुमित द्वारा रकम देने से साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद सौरभ का गुर्गा मोहित उर्फ मुन्नी विश्वकर्मा, शिवांक विश्वकर्मा अपने साथियों के साथ बुधवार शाम को सुमित के घर पहुंचा और दहशत फैलाने के इरादे से ताबड़तोड़ कई बम फेंक दिए। थे। पीडि़त ने पुलिस को लिखित शिकायत देने के साथ ही वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नकाबपोश बदमाश सुमित चौबे के घर को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक कई बम फेंक रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद आजाद बैन, दीपक रजक दोनों निवासी खेरमाई मंदिर के पीछे, शंकर नगर को गिरफ्तार किया। जिसके बाद उनका जुलूस निकाला गया। इसके बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। जबकि सौरभ यादव और मोहित, शिवांक अन्य फरार है । सौरभ क्षेत्र का आदतन अपराधी है। उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह पहले भी कई गंभीर मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
