कच्चे तेल में तेजी से रुपया 30 पैसे लुढ़का

मुंबई, 13 जुलाई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी के दबाव में सोमवार को रुपये में गिरावट रही।

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आज 30 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.68 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर नौ पैसे की मजबूती के साथ 95.38 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से कच्चे तेल में तेजी देखी जा रही है। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज करीब साढ़े तीन प्रतिशत चढ़कर 78.50 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया। इससे भारतीय मुद्रा पर दबाव रहा।

रुपया सुबह 34 पैसे फिसलकर 95.72 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 95.58 रुपये और नीचे 95.86 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में यह 95.68 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में आज 40.52 करोड़ डॉलर का शुद्ध निवेश किया। इससे रुपये की गिरावट कुछ कम रही।

 

Next Post

वित्त मंत्री की सरकारी बैंकों-वित्तीय संस्थानों के साथ बैठक, विदेश में भारतीयों से जमा के लिए सम्पर्क बढ़ाने का आह्वान किया

Mon Jul 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 जुलाई (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकारी बैंकों से अनिवासी भारतीय प्रवासियों के साथ अपने संपर्कों का और विस्तार करने, नये तरह के जमा उत्पादों को पेश करने और योजनाओं की शेष अवधि के दौरान धन जुटाने की गति को बनाए रखने का आह्वान किया है। […]

You May Like